साहब आत्महत्या नहीं, बेटे का हुआ कत्ल…दोहरे सुसाइड में ऑनर किलिंग की जताई आशंका

--Advertisement--

साहब आत्महत्या नहीं, बेटे का हुआ कत्ल…दोहरे सुसाइड में ऑनर किलिंग की जताई आशंका।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

हिमाचल प्रदेश के नाहन शहर के समीप ग्रामीण क्षेत्र में 16 जून की सुबह सनसनी फैलाने वाली थी। जंगल में शीशम के पेड़ पर किशोर व किशोरी के शव लटके हुए थे।

हर कोई स्तब्ध था, आखिर 15-16 की उम्र के बच्चों ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। करीब सवा महीना गुजर जाने के बाद खौफनाक वारदात ने एक नया मोड़ लिया है।

दरअसल, मृतक किशोर की मां ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रमन मीणा से मुलाकात कर हत्या के नजरिए से जांच की अपील की।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को अब तक लड़के व लड़की का सामान बरामद नहीं हुआ है। साथ ही मोबाइल भी नहीं मिले हैं। ये बात, हालांकि पुलिस को भी शुरू से खटक रही थी, लेकिन हत्या के बिंदु पर जांच नहीं हुई थी।

बताया ये भी जा रहा है कि मृतक किशोरी का ताल्लुक ओबीसी से था, जबकि युवक का संबंध अनुसूचित जाति से था। युवक की मां न्याय की गुहार लगा रही है।

मृतक किशोर की मां ने पुलिस अधीक्षक को साफ तौर पर कहा कि बेटे ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या हुई है। अब सवाल ये उठता है कि किशोर व किशोरी की हत्या क्यों की जाएगी।

इसको लेकर जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने कहा कि वारदात की जांच ऑनर किलिंग को लेकर भी की जानी चाहिए।

संतोष कपूर ने कहा कि लड़के व लड़की की जाति अलग-अलग थी। कपूर ने कहा कि पुलिस को ये बताना होगा कि युवक व युवती के पास जो सामान था, वो कहां है।

उनका कहना था कि युवक व युवती के कत्ल की साजिश रचे जाने की आशंका है। अहम बात ये भी है कि शीशम के पेड़ पर तालों गांव के नजदीक जिस जगह पर शव बरामद हुए थे, वहां अमूमन कोई आता-जाता नहीं है।

प्रश्न ये भी है कि माजरा क्षेत्र के रहने वाले किशोर व किशोरी इस सुनसान जगह तक कैसे पहुंचे होंगे। घटनास्थल बिलकुल ही अलग-थलग था, इसी कारण शवों के लटके होने की सूचना भी दो-तीन दिन देरी से पुलिस तक पहुंची।

मृतक किशोर सौरव की मां की मानें तो उसके बेटे को पेड़ पर चढ़ना ही नहीं आता था। सामान की बरामदगी भी अब तक नहीं हुई है। बेटे को खो चुकी मां ने परिवार के ही सदस्यों के बयान कलमबद्ध करने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक रमन मीणा ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसी बीच जानकारी ये भी है कि दोहरे आत्महत्या प्रकरण को लेकर पुलिस ने रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया है। पोस्टमार्टम के अलावा फोरेंसिक ओपिनियन को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस को 15 जून की शाम सूचना मिली थी। शवों की निगरानी के मकसद से घटनास्थल पर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था।

बता दें कि फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद 16 जून की दोपहर तक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। चूंकि, शवों के आस-पास से सामान बरामद नहीं हुआ था, लिहाजा पुलिस के सामने पहली चुनौती शिनाख्त की थी।

डिजिटल मीडिया में समाचार प्रकाशित होने के बाद तुरंत ही माजरा पुलिस ने सदर थाना से संपर्क किया, क्योंकि वहां लड़के व लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी।

16 वर्षीय लड़का पांवटा साहिब के माजरी गांव का रहने वाला था, वहीं 15 साल की लड़की पड़दूनी पंचायत के मेहराड़ गांव की रहने वाली थी।

6 जून को लडकी के परिजनों ने अगवा होने का मामला दर्ज करवाया था। सवाल ये भी है कि पुलिस ने 6 जून से 15 जून तक लापता नाबालिग की तलाश को लेकर क्या कदम उठाए थे।

चूंकि, शव क्षत-विक्षत हालत में थे, लिहाजा ऐसी आशंका जाहिर की जा रही थी कि 6 से 8 जून के बीच किशोर व किशोरी की मौत हो गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...