जिला कांगड़ा पेंशनर संघ इकाई कोटला का चुनाव सर्व समिति से संपन्न

--Advertisement--

जिला कांगड़ा पेंशनर संघ इकाई कोटला का चुनाव सर्व समिति से संपन्न, सुशील शर्मा बने जंबो कार्यकारिणी के साथ पुन अध्यक्ष।

कोटला – स्वयंम 

जिला कांगड़ा पेंशनर संघ इकाई कोटला का चुनाव रैत प्रधान चंदूलाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। यह नई कार्यकारिणी 2024 से 2027 तक होगी। जिसमें सुशील शर्मा को दोबारा प्रधान बनाया गया।

जोगिंद्र सिंह को महासचिव, महिंद्र लाल वर्मा को कोषाध्यक्ष, जेपी शर्मा को मुख्य संरक्षक, वीर सिंह को (पैटर्न )संरक्षक, मनमोहन मेहता , रक्षा कायस्था, जोगिंदर सिंह राणा, अमीं चंद, अनिल कुमार शर्मा, मदनलाल को वरिष्ठ उप प्रधान, देशराज, राजकुमार, मनोहर सिंह, तिलकराज को संयुक्त सचिव, नरेश शर्मा को सह सचिव, सविता महाजन, राजीप सिंह, राजकुमार, श्रेष्ट कुमार, रामकुमार को मुख्य आयोजन सचिव, दुर्गादास और चंद्र मोहन को प्रेस सचिव, मनमोहन द्विवेदी को मुख्य लेखा परीक्षक, साधू राम राणा, प्रीतम चंद को सलाहकार और प्रेम भारद्वाज, भंडारी लाल, धर्मचंद, जीत कुमार, मिल्खी राम, जर्म सिंह, जगदीश चंद, कुलदीप सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

जिला कांगड़ा पेंशनर संघ इकाई कोटला के महासचिव जोगिंदर सिंह ने कहा कि जिला कांगड़ा पेंशनर संघ इकाई कोटला की बैठक 4 अगस्त को राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोटला में सुबह 11 बजे होगी।

उन्होंने सभी पेंशनर्स व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी से अपील की है कि सभी इस बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाए।

जिसमें सभी सेवा निवृत कर्मचारियों का बकाया राशि दी जाए, 2016 से 2021 के बीच सेवानिवृत हुए पेंशनर्स के सेवानिवृत्ति लाभ शीघ्र व एक मुश्त दिए जाएं, 12% महंगाई भत्ते का भुगतान शीघ्र किया जाए व मेडिकल बिलों का भुगतान जल्दी किया जाए ताकि सेवानिवृत्त पेंशनरों को उसका लाभ मिल सके आदि मुख्य मांगों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...