नशे की लत ने अपने ही घर में डलवाया डाका, 18 लाख के गहनों सहित युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

नशे की लत ने अपने ही घर में डलवाया डाका, 18 लाख के गहनों सहित युवक गिरफ्तार

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला के तहत बल्ह थाना के अंतर्गत आने वाले पल्याणी गांव में हुई चोरी के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस चोरी को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि उसी घर का बेटा निकला है जाेकि नशे का आदी है। पुलिस ने युवक से आभूषणों की बरामदगी भी कर ली है, जिन्हें उसने मकान के एक कमरे में बक्से में छुपा रखा था।

बता दें कि कुछ दिन पहले बल्ह के पल्याणी गांव की ईशा पुत्री गुलाब सिंह ने पुलिस थाना बल्ह में लगभग 18 लाख रुपए के गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

ईशा ने पुलिस को बताया था उसके ताया की कुछ दिन पहले मृत्यु हुई थी, जिस कारण सभी लोग उन्हीं के घर पर थे। इसी बीच दिन के समय किसी ने घर से गहनों को चुरा लिया।

मामले को लेकर पुलिस ने गहनता से छानबीन करते हुए पाया के घर का ही एक युवक नशेड़ी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने आभूषणों की चोरी करने की बात कबूल कर ली। युवक शशि 27 वर्षीय है जोकि नशे का आदी है।

थाना प्रभारी बल्ह पुरुषोत्तम धीमान के बोल

थाना प्रभारी बल्ह पुरुषोत्तम धीमान ने बताया कि चोरी में संलिप्त युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर आभूषणों की बरामदगी कर ली है। आरापी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 331 (3) 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, चोरी के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

इनसाफ जीता, बदले की भावना से की गई कार्रवाई और सरकार की तानाशाही हारी: जयराम

हिमखबर डेस्क पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने व्यवस्था...

निकाय व पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को बताया निराधार

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है...

कुल्लू में टेलर की बदतमीजी पर भारी हंगामा, कपड़ों का नाप देने गई युवती से किया अभद्र व्यवहार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक टेलर द्वारा...