HPMC में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी, मामला दर्ज़

--Advertisement--

HPMC में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी, मामला दर्ज़

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी में एक सरकारी उपक्रम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि एक शख्स ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसकी हज़ारों की रकम हड़प ली। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मामला छोटा शिमला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शिमला के मैहली निवासी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात संजौली निवासी सूरज से हुई थी। सूरज ने उसे शिमला के निगम बिहार स्थित सरकारी उपक्रम हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम सीमित (HPMC) में डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी की पेशकश की थी।

आरोपित ने पीड़ित को कहा था कि उसकी अच्छी जान-पहचान है और वो उसे एचपीएमसी में सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके एवज में आरोपित ने हज़ारों की रकम देने की मांग की थी। पीड़ित उसके झांसे में आ गया औऱ 25 जून को करीब 18 हज़ार 700 रुपये अरोपित को दे दिए थे।

पीड़ित ने बताया कि आरोपित ने जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था और उसे डाटा एंट्री ऑपरेटर पद की नौकरी का जॉइनिंग लैटर भी जारी कर दिया था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक 01 जुलाई को आरोपित ने उसे बताया कि नौकरी रद्द कर दी गई है। पीड़ित का माथा तब ठनका जब उसने आरोपित द्वारा जारी किए गए जॉइनिंग लैटर का पता करवाया और वो फ़र्ज़ी निकला। इसके बाद उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हुआ है।

बहरहाल, पीड़ित की शिकायत पर छोटा शिमला पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...