धार पंचायत में विधायक केवल सिंह पठानियां ने काँग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के लिए किया दिन रात एक

--Advertisement--

जनता से की भारी मतों से जिताने के लिए अपील

देहरा – शिव गुलेरिया

काँग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक से पूछा कि एक साल में 2.30 करोड़ रुपये विधायक निधि विकास कार्यों के लिए और 15 लाख रुपये ऐच्छिक निधि जनसेवा के लिए मिलती है, वह कहां लगाई।

क्षेत्र में समस्याओं का अंबार होने से प्रतीत होता है कि विधायक निधि का दुरूपयोग हुआ है। लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। साढ़े छह साल में पूर्व निर्दलीय विधायक ने विकास पर ध्यान ही नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के उपचुनाव थोपने के कारण लोगों के काम रुक गए हैं।

पूर्व विधायक ने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। जिस जनता के वोट से विधायक बने, इस्तीफा देने से पहले उससे एक बार भी नहीं पूछा। भाजपा के दबाव में आकर पद त्याग दिया और एक महीने तक विधानसभा क्षेत्र में नहीं आए।

कमलेश ठाकुर ने कहा कि मैं आपके बीच रहूंगी ओर देहरा के हर पंचायत की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करूंगी।देहरा की जनता भारी मतों दे जिता कर शिमला भेजेगी तो मैं आपके बीच आ कर हर पंचायत में अपनी जनता के बीच रह कर काम करूंगी।

जिससे जनता को महसूस न हो कि हमने जो अपना मत कमलेश को दिया है बो बेकार नही है।बल्कि आपको खुशी होगी कि इस बार देहरा की जनता ने अपना मत मुझे दे कर मत का सही उपयोग किया मैं ऐसे काम करके आपके विसवास पक्का करूंगी।

विधायक केवल सिंह पठानियां के बोल

विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि काँग्रेस सरकार के साथ अगर देहरा की जनता कांग्रेस का विधायक भारी मतों से चुन कर भेजती है तो देहरा की जनता को भी विकास का सौभाग्य प्राप्त होगा। जिससे बर्षो पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी।

देहरा के विकास में पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण होशियार सिंह हैं, उन्होंने पिछली सरकार में भी विकास नहीं करवाया और इस सरकार में 14 महीने में ही इस्तीफ़ा दे दिया। उन्हें जनता के नहीं अपने विकास की पड़ी हुई थी।

यह चुनाव साढ़े तीन साल के लिए हो रहा है, कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को जिताकर विधानसभा भेजिये, देहरा की काया पलट जाएगी। यह पिछड़ा क्षेत्र विकास में नंबर वन होगा। दस जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में काँग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के लिए वोट दें, आपको अगले साढ़े तीन साल निराश नहीं होना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में कितने लोग नहीं जानते पढ़ना-लिखना? सामने आए निरक्षरता के आंकड़े

हिमाचल प्रदेश में निरक्षर लोगों की संख्या को लेकर...

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार पर गर्व, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल के गोल्ड मेडलिस्ट निषाद कुमार को मुख्यमंत्री ने...

हिमाचल: नौहराधार CHC की छत से गिरा प्लास्टर, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी घायल

नौहराधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नाइट ड्यूटी के दौरान...