पठानकोट में फिर दिखे 3 संदिग्ध आतंकी, सेना की वर्दी और बड़ी दाढ़ी, 8 दिन से ढूंढ रही आर्मी और पुलिस

--Advertisement--

पठानकोट – भूपेंद्र सिंह राजू

पंजाब के पठानकोट में 3 संदिग्ध आतंकी सेना की वर्दी में घूम रहे हैं। तीनों की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। पठानकोट में बीते आठ दिन से संदिग्ध घूम रहे हैं।

पंजाब के पठानकोट में बीते एक सप्ताह से 3 संदिग्ध आतंकी घूम रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर से तीनों संदिग्धों को देखा गया है। तीनों सेना की वर्दी में घूम रहे हैं। किसी ने तीनों संदिग्धों की फोटो लेकर पुलिस को सूचना दी है।

बीते 8 दिनों से पुलिस और सेना इनकी तलाश कर रही है लेकिन ये अभी तक किसी के हाथ नहीं लगे हैं। तीनों संदिग्ध पुलिस व आर्मी को चकमा दे रहे हैं। इससे पहले रविवार रात को गुरदासपुर के दीनानगर में संदिग्ध देखे गए थे। दीनानगर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा है।

जैसा कि सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है, तीनों संदिग्ध सेना की वर्दी पहने हुए एक जूस के ठेले पर पहुंचे हुए थे। यहां तीनों ने जूस भी पीया। इस दौरान किसी ने इनकी फोटो खींची है। 3 संदिग्धों में से 2 की दाढ़ी बड़ी है। वहीं तीसरा क्लीन सेव है। पुलिस को सूचना मिलते ही एरिया में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में 45 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, इस हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विवाहिता...

गजब: चुनाव हारी पत्नी तो नाराज पति ने शराब के नशे में रातभर बंद रखा गांव का रास्ता; लोग हुए परेशान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नतीजे...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 445 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 11 जून को...

खुशखबरी: 4 साल बाद पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा फिर से शुरू, चेक करें शेड्यूल

हिमखबर डेस्क क्षेत्र के लाखों लोगों की जीवनरेखा मानी जाने...