शक्तिपीठ त्रिलोकपुर के ध्यानू भगत मंदिर में सेंधमारी, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

--Advertisement--

नाहन, 21 जून – नरेश कुमार राधे 

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बालासुन्दरी त्रिलोकपुर के ध्यानू भगत मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है।

सौभाग्य से दानपात्र को बदल दिया गया था, अन्यथा चोरी की राशि अधिक हो सकती थी। मंदिर ट्रस्ट ने मामला पुलिस को सौंप दिया है। चोरी की घटना के बाद मंदिर न्यास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

मामला गंभीर है, क्योंकि चोर आज यहां तक पहुंच चुके हैं, तो कल माता के मुख्य मंदिर में भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

मंदिर अधिकारी व तहसीलदार उपेंद्र चौहान ने बताया कि पुराना दानपात्र बदल दिया गया था और अनुमान के मुताबिक नए दानपात्र में केवल 17-18 हजार रुपए ही चढ़े थे।

डीएसपी ठाकुर ने बताया कि चोर की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...