कमरुनाग मेले में आठ दिन बना शुद्व देसी लंगर

--Advertisement--

क्विंटलों के हिसाब से लगे चावल, मिष्ठान और गोल गप्पे बने आकर्षण का केंद्र, युवा शक्ति संघ जाहू ने आठ दिन भक्तों को खिलाया देसी घी का लंगर, उपचार की भी दी गई सुविधा

मंडी – अजय सूर्या

धार्मिक और आध्यात्मिक सांस्कृतिक आयोजनों में भंडारा या लंगर का आयोजन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिसमें आयोजक सेवा भावना से कार्यक्रम में पहुंचे भक्तों को मदद में जुटते हैं। वहीं भक्ती भावना से धार्मिक और आध्यात्मिक सांस्कृतिक में पहुंची संगत बड़ी लग्र से भंडारे या लंगर को ग्रहण करती है।

इसी कड़ी में मंडी जिला के बड़ा देव कमरुनाग मंदिर में युवा शक्ति संघ जाहू द्वारा आठ दिन तक विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। युवा शक्ति संघ जाहू द्वारा विशाल भंडारे का श्रद्वालुओं के लिए देसी घी से लंगर देसी घी तैयार किया।

इसके अलावा भंडारे में ब्रेकफास्ट, दोपहर व शाम का भोजन, सभी प्रकार की देसी से मिठाईयोंं के स्टाल लगाए गए थे। जिसका देश-प्रदेश के आने वाले श्रद्वालुओं से भरपूर आनंद उठाया। आठ दिन तक चलते शुद्व देसी घी के लंगर में क्विटलों के हिसाब से सामग्री का उपयोग हुआ।

इतना ही नहीं बड़ा देव कमरुनाग जी के दर पहुंचने वाले श्रद्वालुओं को आराम करने के लिए बिस्तर की सुविधा के अलावा उपचार के लिए मेडिकल सुविधा भी प्रदान की गई। जिसका सैंकड़ों भक्तों ने भरपूर फायदा प्राप्त किया है।

मीलों पैदल चलकर बड़ा देव कमरुनाग के दर पहुंचे भक्तों ने युवा शक्ति संघ जाहू के टैंट में आराम कर थकान को दूर किया है। समस्त भक्तों ने युवा शक्ति संघ जाहू द्वारा की गई सुविधा की प्रशंसा की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...