डीएवी स्कूल तियारा में मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव पर किया जागरूक

--Advertisement--

डीएवी स्कूल तियारा में मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव पर किया जागरूक, काउंसलर विपिन शर्मा ने अभिभावकों को किया जागरूक, पीटीएम में अध्यापकों ने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट दी।

तियारा – अमित शर्मा 

डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में वीरवार को पीटीएम के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों को मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव पर जागरूक किया गया।

इस दौरान पटियाला के निजी स्कूल में फिजिक्स के लेक्चरर एवं काउंसलर विपिन शर्मा ने बच्चों को मोबाइल फोन का कम इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि ज्यादा मोबाइल फोन देखने से बच्चों की आंखें खराब होने के साथ उन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पढ़ता है, इससे बच्चों में चिड़चिड़ापन और तनाव भी आ जाता है।

अभिभावकों को भी बच्चों पर नजर रखने को कहा कि वे क्या देखते हैं। इससे सरवाइकल, मानसिक रोग, सिरदर्द जैसी समस्याएं आ जाती हैं।

इस दौरान अध्यापकों ने अभिभावकों को बच्चों की प्रगति रिपोर्ट भी सौंपी। प्रिंसिपल एकता अत्री ने भी अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल फोन न देने की अपील की।

अध्यापकों ने लगाई छबील

डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में वीरवार को पीटीएम के मौके पर छबील लगाई गई। इस दौरान बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए छबील पिलाई गई। बच्चों को बिस्किट भी दिए गए। स्कूल प्रिंसिपल एकता अत्री ने भी स्टाफ सदस्यों के साथ छबील का पानी पिलाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...