3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा आईबी अधिकारी की हत्या का आरोपी

--Advertisement--

चम्बा – अनिल संबियाल

जिला चम्बा के किहार में आईबी अधिकारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को वीरवार को पुलिस ने चम्बा की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड अवधि में पुलिस आरोपी से मामले से संबंधित साक्ष्य जुटाएगी।

जिला चम्बा के किहार में केंद्रीय गुप्तचर विभाग (आईबी) में तैनात जूनियर इंटैलीजैंस अधिकारी की हत्या हो गई थी। मंगलवार को वह किहार बाजार में एक ढाबे पर ढाबा संचालक के साथ देर रात तक शराब पी रहा था। अधिकारी और ढाबा संचालक राज कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इस बीच राज कुमार ने रॉड से उस पर प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी राज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। मैडीकल कालेज चम्बा में शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत पुलिस ने परिजनों को सौंपा। वीरवार को मृतक अधिकारी के पैतृक गांव घरौड जोगिंद्रनगर जिला मंडी में हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।

एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा के बोल

एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया और अदालत ने उसे 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से मामले से संबंधित पूछताछ की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...