ककीरा का सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पहुंचा DC के दरबार, जानिए किस मामले में लगाई न्याय की गुहार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिले के भटियात क्षेत्र के ककीरा निवासी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कुलदीप कुमार ने अपने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत डीसी मुकेश रेप्सवाल से की है।

डीसी को सौंपे शिकायत पत्र में कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग से 31 जुलाई 2020 को सेवानिवृत्त हुआ है। करीब 6 व 7 वर्ष से स्थानीय एक व्यक्ति द्वारा उसे व उसके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 3 साल पहले इस व्यक्ति के परिवार द्वारा उस पर जानलेवा हमला किया गया।

इसकी शिकायत पुलिस में की गई, लेकिन पुलिस व संबंधित पंचायत द्वारा इस परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसे पुलिस कर्मियों के सामने ही धमकाया जा रहा है। उन्होंने डीसी मुकेश रेप्सवाल से अपील की है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में दौड़ रही ग्रीन क्रांति, 45 इलेक्ट्रिक बसों से बदला सफर का अंदाज

कांगड़ा में दौड़ रही ग्रीन क्रांति, 45 इलेक्ट्रिक बसों...