शाहपुर में वरपा कुदरत का कहर: तेज आंधी से जड़ से उखड़ा आम का पेड़, महिला की मौत, दो गंभीर घायल

--Advertisement--

कुदरत का कहर: तेज आंधी से जड़ से उखड़ा आम का पेड़, पेड़ के नीचे आने से महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर उपमण्डल के तहत पंचायत परगोड़ के गांव गुब्बर में कुदरत का कहर बन कर बरपा है। जिसमे आज दोपहर करीबन 2 बजे आए भारी तूफान में एक आम का पेड़ जड़ से ही उखड़ गया। जिसमें 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। वहीं मौजूद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से उनको निकाला व अस्पताल के लिए भेजा।

पंचायत प्रधान हेमराज के बोल

जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान हेमराज ने बताया कि गुब्बर अस्पताल के समीप ही एक भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। जिसमे काफी तादाद में मौजूद लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे हुए थे कि, अचानक तेज तूफान आया, जिसमें एक बड़ा आम का पेड़ उखड़ कर गिर गया।

पेड़ के उखड़ने से उसकी चपेट में एक महिला, मोनिका राणा उम्र 38 साल, पत्नी अरविंद कुमार निवासी लपियाणा, जो लपियाणा अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थी, उसकी मौत टांडा मैडिकल कालेज में हो गई। मोनिका राणा अपने पीछे 14 साल की लडकी व 11 साल लडका छोड गई है।

वहीं हादसे के दौरान घायल हुए चेतन का ईलाज शाहपुर अस्पताल व राजकुमार का फोर्टिस अस्पताल में ईलाज चल रहा है। हादसे के दौरान स्थानीय लोगों व वन विभाग के कर्मचारियों ने कडी मशकत के वाद पेड की टहनियों का काट व पेड के नीचे आए लोगों को निकाला व अस्पताल पंहुचाया।

थाना प्रभारी शाहपुर सुरजीत राणा के बोल

थाना प्रभारी शाहपुर सुरजीत राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है, व पुलिस टीम आगामी कार्यवाही में जुट गई है। मृतका का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

वहीं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, पंचायत प्रधान परगोड हेमराज, पंचायत प्रधान लपियाणा कीकर सिंह, पंचायत प्रधान मनेई निशा देवी, पंचायत प्रधान हारचक्कियां तिलक राज, चंगर काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजन सिंह, व्लाक कांग्रेस कमेटी महासचिव अशोक भारती आदि लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...