स्कूली बच्चों ने भाली में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

--Advertisement--

छोड़ो अपने सारे काम, जरूर करो मतदान के नारों से गूंजा गांव

कोटला – स्वयम

मतदाताओं को उनके वोट का महत्व समझाने के साथ मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भाली में द्रोणाचार्य कॉलेज से आए प्रशिक्षु शिक्षकों व स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर नारों से लोगों को उनके वोट का महत्व समझाया। बच्चों ने “छोड़ो अपने सारे काम,जरूर करो मतदान” के नारों से लोगों को मतदान करने का संदेश दिया।

इस मौके पर प्रधानाचार्या अनामिका ने बच्चों की रैली को रवाना करने से पहले सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं तथा लोकतंत्र के महापर्व में किसी न किसी स्तर पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे मतदाता जागरूकता संदेश को अपने परिवार तथा अन्य लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर द्रोणाचार्य कॉलेज के प्रशिक्षु शिक्षकों सहित शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...