राज जैरी जरयाल का नया गाना ‘तेरा मेरा लगन’ रिलीज

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

मनाली के माल रोड व रमता जोगी होटल में रविवार शाम को राज जैरी जरयाल का नया गाना तेरा मेरा लग्न रिलीज किया गया। यह गाना पहाड़ी स्टार प्रोडक्शन शाहपुर की नई टीम लेकर आई है। इस गाने को हिमाचल के सिंगर राज जैरी ने अपनी मधुर आवाज दी है।

बता दें कि इस गाने को अजय नेगी ने म्यूजिक दिया है और गाने का वीडियो एएस स्टूडियो शाहपुर ने किया है। इस गाने को खुद राज जैरी और प्रिंस ठाकुर ने लिखा है। गाने की मुख्य भूमिका राज और उनकी पत्नी ममता जरयाल ने की है।

राज ने बताया कि इस गाने को खूबसूरत तरीके से लिखा व फिल्माया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, सपोर्ट करें, लाइक करें और कमेंट करें। ताकि हिमाचल के कल्चर को आगे बढ़ाया जा सके।

ये रहे उपस्थित

गाने के रिलीजिंग के मौके पर गद्दी कम्युनिटी ग्रुप के संस्थापक राहुल चड्ढा, एएस जरयाल, रोहित चौहान, जगदीश चंद, कपिल चंदेल, पप्पू बैजनाथ, रवि हमीरपुर, बीके झारखंड, रेक्स टैटू, अभिषेक यूपी, सुभाष जम्मू, शशांक सिसोदिया, चेतराम पंडित सहित कई लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे साक्षात्कार

SIS India Limited द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के...

गगल में दर्दनाक हादसा: बस ने कुचला रछियालू का युवक, मौके पर मौत

कांगड़ा के गगल में मांझी पुल के पास दर्दनाक...