चम्बा मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से युवक ने की छेड़छाड़, गुस्साए डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मेडिकल कॉलेज में तैनात इंटर्नशिप महिला चिकित्सक के साथ एक तीमारदार युवक ने कर डाली छेड़छाड़ प्रशिक्षु चिकित्सकों ने किया जमकर प्रदर्शन,उठाई कड़ी कार्यवाही की मांग

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में इंटर्नशिप कर रही महिला चिकित्सक के साथ एक युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

मामले के लेकर प्रशिक्षु चिकित्सकों ने कॉलेज गेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया तथा प्रशासन से मांग की कि महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ सख्त की जाए, ताकि इससे उन लोगों को भी सीख मिल सके जोकि ऐसा कृत्य करते हैं।

वहीं दूसरी ओर फैकल्टी एसोसिएशन ने भी प्रशिक्षु चिकित्सकों की मांग का समर्थन किया है तथा दोषी को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की है।

पुलिस के पास पहुंची शिकायत में पीड़ित महिला चिकित्सक ने बताया कि वीरवार की रात करीब 12:30 बजे के करीब जब वह मेडिकल कॉलेज चम्बा की तीसरी मंजिल की गैलरी में फोन पर बात कर रही थी तो अचानक बाहर से आ रहे मरीज के तीमारदार लड़के ने उसके साथ छेड़खानी की।

इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिस पर पीड़िता ने अपने सीनियर को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जब सगे-संबंधी भी अपनों से दूर हो गए थे तो उस समय इन्हीं इंटर्नशिप कर रहे चिकित्सकों ने मरीजों की सेवा की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाए। फैकल्टी एसोसिएशन के अध्यक्ष माणिक सहगल ने बताया कि उन्हें न्यायपालिका और पुलिस विभाग पर पूरा विश्वास है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...