द्रोणाचार्य महाविद्यालय में योग माह का शुभारंभ 

--Advertisement--

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में योग माह का शुभारंभ।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संजीवनी क्लब और 6 एएम क्लब बुध पृर्णिमा से लेकर 21 जून तक योग के प्रति जागरूक करने के लिए योग माह मना रहा।

कार्यक्रम में पहले दिन डॉ महेश डोगरा ने ऑनलाइन सेशन लिया जबकि दूसरे दिन ऑफ लाइन कार्यक्रम में संकल्प देव महाराज युवा भारत केंद्रीय प्रभारी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य तिथि ने बच्चों को योग सिखाया।  इसके बाद मुख्यतिथि ने कहा कि बच्चों को अच्छी आदते सीखनी चाहिए।

उन्होंने युवाओं को बताया कि चका चौन्ध से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने प्राचीन धरोहर को अपनाएं। उन्होंने गीता के श्लोक और वेदों के ज्ञान को अपने जीवन में उतारने के लिए कहा।

उन्होंने ब्रह्म महूरत में उठने के फायदे बताए। उन्होंने युवाओं को अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं उन्होंने समय के महत्व के बारे मे बच्चों को जागरूक किया।

वहीं महाविद्यालय की संजीवनी क्लब कॉर्डिनेटर ने कहा कि इस ऑन लाइन योग शिविर में बच्चों के माता पिता और और अन्य जगहों के लोग जो योग का लाभ लेना चाहते हैं बो जुड़ सकते है।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानियां, कार्यकारिणी निदेशक बीएस.पठानियां, प्रधानाचार्य डा.प्रवीण कुमार शर्मा, राकेश सैणी जिला प्रभारी, कैप्टन प्रीतम सिंह पतंजलि योग समिति, गौतम पठानियां भारत स्वाभिमान, उद्यालक शर्मा सोशल मीडिया भारत स्वाभिमान, कुलदीप पठानियां, राजेन्द्र सिंह, सहित समस्त अध्यापक वर्ग एवं सभी अतिथिगण उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...