26 को नाहन के चंबा ग्राउंड में राहुल गांधी, दादी वाले मैदान में नहीं संबोधन

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी के रैली स्थल को लेकर संशय दूर हो गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी 26 मई को चंबा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी की दादी स्व. इन्दिरा गांधी ने 3 अगस्त 1984 को चौगान मैदान में संबोधन किया था। 24 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की वजह से कांग्रेस की व्यवस्था चौगान मैदान में नहीं हो पाई है।

बता दें कि जनसभा से पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने सैन्य क्षेत्र में वीर फौजियों को भी सम्मानित किया था।हालांकि, कांग्रेस पूरा प्रयास कर रही थी कि चौगान मैदान में ही रैली का आयोजन हो लेकिन, ये संभव नहीं हो पाया, लिहाजा कांग्रेस ने चंबा ग्राउंड में रैली को आयोजित करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान कांग्रेस भवन पहुंचे। स्थानीय विधायक अजय सोलंकी के साथ विस्तृत चर्चा करने के बाद चंबा ग्राउंड में राहुल गांधी की रैली को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

बता दें कि हाल ही में बीके सिस्टर शिवानी का कार्यक्रम भी चंबा ग्राउंड मैदान में ही हुआ था। प्रधानमंत्री की रैली में चंबा ग्राउंड को पार्किंग स्थल बनाया गया है, जबकि कांग्रेस की रैली में चौगान मैदान को पार्किंग स्थल बनाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...