दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल, मामला दर्ज

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिले के सलूणी उपमंडल में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। एक आरोपी भी नाबालिग है। समाजसेविका अंजू धीमान के माध्यम से मामला उजागर हुआ।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा है कि वह नौंवी कक्षा की छात्रा है फेसबुक के माध्यम से वह आरोपी के संपर्क में आई।

इसी दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। मोबाइल पर बातचीत के दौरान उसने शादी की बात कही। करीब दो-तीन माह पहले आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात न करने की सूरत में उसके घर पहुंचने और परिवार को जाने से मारने की धमकी देने लगा।

उसकी धमकियों से वह डर गई और उससे मिलने पहुंच गई। युवक उसे कार में बिठाकर ले गया। कार में एक ओर युवक भी सवार था। पीड़िता का कहना है कि इन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पीडिता का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफतार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...