भवारना में पंजाब का युवक व चम्बा की युवती चिट्टे सहित गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत वीरवार दोपहर 2 बजे के करीब पुलिस ने गश्त के दौरान सालन गांव के समीप एक युवक व युवती को 17 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी केहर सिंह के नेतृत्व में भवारना पुलिस की एक विशेष टीम गश्त पर थी। इस दौरान नाल्टी-सुलह रोड में सालन के पास एक युवक व युवती पैदल चले हुए थे जोकि पुलिस की गाड़ी को देख हड़बड़ा गए। ऐसे में पुलिस को इनपर संदेह हुआ। जब इन दोनों की तलाशी ली गई तो पुलिस ने इनसे 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

थाना प्रभारी केहर सिंह के बोल

थाना प्रभारी केहर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान टीम ने सालन में एक युवक हरप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी सोढ़ी नगर फिरोजपुर पंजाब व युवती अंजलि राजपूत पुत्री प्रवीण सिंह गांव जतरूण, चुवाड़ी चंबा को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मादक द्रव्य रखने के संदर्भ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...