हमीरपुर से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री व कांगड़ा से रघुबीर बाली को उतारने की तैयारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल में लोकसभा चुनाव और छह सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा टिकट वितरण में बाजी मार चुकी है। भाजपा सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुनाव प्रचार में ताकत झोंके हुए है। लेकिन कांग्रेस अभी तक शिमला और मंडी लोकसभा सीटों पर ही उम्मीदवार घोषित कर पाई है।

माना जा रहा है कि अगले दो दिन में नई दिल्ली में सीईसी की बैठक के बाद हमीरपुर और कांगड़ा लोकसभा सीटों पर टिकटों की सूची जारी हो सकती है। हिमाचल के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं।

कांग्रेस हमीरपुर और कांगड़ा लोकसभा सीटों पर दिग्गज विधायकों पर दांव लगाने के मूड में है। खास तौर पर हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को घेरने के लिए किसी बड़े कदावर नेता को उतारने की तैयारी है।

हिमाचल में लोकसभा चुनाव आखिरी चरण में पहली जून को होने जा रहा है, भाजपा जहां अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है और लोकसभा की सभी चार सीटों पर जीत का दावा कर रही है।

वहीं कांग्रेस के लिए मुश्किलें उम्मीदवार चयन में आ रही है। हमीरपुर और कांगड़ा सीटों पर कांग्रेस को मजबूत दावेदार नहीं मिल रहे हैं।

हमीरपुर से भाजपा के दिग्गज नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर चुनाव मैदान में है। वह इस सीट से जीत का चौका लगा चुके हैं। कांग्रेस हाईकमान हमीरपुर और कांगड़ा सीटों पर पैनल से हटकर टिकट देने पर विचार कर रही है।

कांग्रेस से जुड़े नेताओं की मानें तो पार्टी आलाकमान चाहता है कि हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों में पार्टी के दिग्गज विधायक लोकसभा चुनाव लड़े।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सतपाल रायजादा का नाम पैनल में शामिल था, लेकिन आलाकमान की नजर में वो सशक्त उम्मीदवार नहीं हैं।

अनुराग से मुकाबले के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नाम पर विचार चल रहा है। अग्निहोत्री ऊना जिला के हरोली से लगातार पांचवी बार विधायक बने हैं। उनकी ऊना जिले में अच्छी पकड़ है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में मुकेश अग्निहोत्री को उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस अनुराग ठाकुर को टक्कर दे सकती है। कांग्रेस के अपने सर्वे में मुकेश अग्निहोत्री मजबूत उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं।

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की बात करें तो भाजपा ने यहां संगठन से निकले राजीव भारद्वाज को उतारा है। कांग्रेस की ओर से आशा कुमारी, राजेश शर्मा और अन्य नेताओं को पैनल में शामिल किया गया था, लेकिन ये टिकट की दौड़ से पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

यहां कांग्रेस के सर्वे में नगरोटा बगबां के विधायक और पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली सबसे आगे बने हुए हैं। कांग्रेस के सर्वे में भी कांगड़ा से आरएस बाली को टिकट देने की पैरवी की गई है।

बहरहाल, कांग्रेस इन दोनों नेताओं को मैदान में उतारती है, तो लोकसभा चुनाव का रोमांच बढ़ जाएगा। कांग्रेस शिमला और मंडी में भी युवा विधायकों को टिकट दे चुकी है।

मंडी से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के सामने युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह को उतारकर चुनावी रण को दिलचस्प बना दिया है। इसी तरह अब शेष दो सीटों पर भी विधायकों को मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।

अगर हमीरपुर और कांगड़ा में भी कांग्रेस मौजूदा विधायकों को उतारती है, तो चारों सीटों पर रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...