HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे 40 यात्री

--Advertisement--

मंडी, 24 अप्रैल – अजय सूर्या 

जनपद में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। यहां धर्मपुर वाया मनुधार कमलाह ब्रैहल रूट पर जा रही एचआरटीसी की बस मनुधार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार बस सड़क किनारे नीचे की तरफ लुढ़क गई। सड़क किनारे पेड़ होने की वजह से बस रूक गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकरी के अनुसार बुधवार सुबह-सुबह अपने गंतव्य की ओर निकली बस में सवार करीब 30 से 40 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्कूली बच्चों समेत अन्य को चालक की सीट से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर मैकेनिकल स्टॉफ व आरएम धर्मपुर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

आरएम धर्मपुर विनोद कुमार के बोल

उधर, आरएम धर्मपुर विनोद कुमार ने बताया कि बस स्किड होने के चलते सड़क के बाहर चली गई थी। सभी सवारियां सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...