हिमाचल में चार साल की मासूम से घिनौनी हरकत, मामला दर्ज़

--Advertisement--

इंसानियत हुई शर्मसार, शिमला में 4 साल की मासूम से हैवानियत की हदें पार

शिमला, 23 अप्रैल – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 4 वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से मासूम डरी और सहमी हुई है तथा पुलिस को कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर शिमला के सदर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता को प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द होने पर परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। डाॅक्टरों ने जब उसका चैकअप किया तो उनके भी होश उड़ गए। उन्होंने पीड़िता से दुराचार होने की बात की।

इस पर पीड़िता के पिता ने तुरंत ही सदर पुलिस थाना में जाकर मामला दर्ज करवाया। बताया गया है कि परिजनों ने पीड़िता को कुछ दिन पहले ही शिमला के एक सरकारी स्कूल में दाखिल करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। परिजनों से पूछताछ करके पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुट गई है।

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल 

वहीं एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...