दरिंदगी पूर्ण है पालमपुर की घटना :प्रणव

--Advertisement--

कहा, कानून व्यवस्था के मोर्चे पर औंधे मुंह गिरी सरकार, युवती को त्वरित न्याय मिले हो प्रयास

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राज्य आईटी संयोजक व शाहपुर भाजपा के युवा नेता प्रणव कुमार ने पालमपुर में युवती के साथ दराट के साथ मारपीट की घटना को दरिंदगी पूर्ण करार दिया है, यहाँ जारी एक प्रेस अभियान में उंन्होने कहा कि हमारे समाज में इस प्रकार की दरिंदगी को कभी भी सहन नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि यह घटना युवक ने सोचे समझे ढंग से की है। उन्होंने कहा कि घटना कितनी खौफनाक है, यह सुनकर ही दिल कांप जाता है, उस युवक ने कैसे दरिंदगी की है दराट के साथ 12 से अधिक वार युवती पर किए हैं। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा युवती को स्वस्थ कुशल रखें यह हमारी कामना हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे शांत राज्य में यह घटना एक बार फिर से कानून व्यवस्था के औंधे मुंह गिरने का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि लगातार हम कह रहे हैं कि कानून व्यवस्था की धज्जियां उडी हैं, पुलिस का डर नहीं है, माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए जरूरी है कि पुलिस का खौफ हो।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश की सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर हिमाचल प्रदेश को अपराध की स्थल बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा एक नहीं अनेक घटनाएं इस प्रकार की हुई है। उन्होंने कहा कि 14 महीने के कांग्रेस के कार्यकाल में गोली चलने, कत्ल होने, रेप होने, अत्याचार होने की अनेकों अनेक घटनाएं हमारे सामने है।

उन्होंने कहा कि की चिंता का विषय है कि देवभूमि में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल रहा है, इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश की कांग्रेस की सरकार की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जहां कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम करना था वहीं कांग्रेस की सरकार में कानून व्वयस्था पुरो तरह से चरमरा गई है।

उन्होंने कहा की युवती को जल्द न्याय मिले, निष्पक्ष न्याय मिले इसकी जल्द से जल्द व्यवस्था होनी चाहिए ,कानूनी दाव पेच में यह मामला नहीं उलझना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा समाज से भी आग्रह है कि जब ऐसी घटनाएं हो तो तुरंत ऐसी दरिंदगी को रोकने का साहस दिखाया जाए।

उन्होंने कहा कि आज उस बेटी के साथ हुआ है तो कल किसी और की बेटी के साथ भी हो सकता है, ऐसे में समाज एकजुट होकर के ऐसी दरिंदगी को रोकने का काम करेगा तो निश्चित रूप से सरकार व पुलिस को शर्म आएगी। वही कोई भी हमला करने जैसी सोच अमल में ना ला सकेग।

प्रणव कुमार ने युवती की मदद करने वाले युवक, युवती अन्य लोगों के साहस को भी सारहा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग निश्चित रूप से प्रशंसा के पात्र हैं जो तुरंत युवती को अस्पताल लेकर गए और जिन्होंने युवक को और अधिक वार करने से रोका। उन्होंने कहा कि ऐसे साहसी लोगों के सराहना ही अन्य समाज को साहस से आगे बढ़कर मदद करने की प्रेरणा देता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...