मर्डर अपडेट : पति व ससुर ने मिलकर महिला को उतारा था मौत के घाट, जांच में खुलासा

--Advertisement--

मर्डर अपडेट : पति व ससुर ने मिलकर महिला को उतारा था मौत के घाट, जांच में खुलासा

सोलन, 22 अप्रैल – रजनीश ठाकुर

शहर से चंद किलोमीटर की दूरी पर सपरून में हुई महिला की हत्या मामले में एक नया मोड़ आया है। पुलिस ने पहले महिला की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया था। वहीं, अब पुलिस ने महिला के ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में ये खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या में पति के साथ-साथ उसका ससुर भी संलिप्त था।आरोपी पति ने पहले ही जांच के दौरान गुनाह कबूल कर लिया था।

पुलिस के मुताबिक तफ्तीश के दौरान पाया गया कि आरोपी का पिता राकेश कुमार (48) व माता नगर निगम में कूड़ा उठाने के काम करते हैं। दोनों ने सुबह नगर निगम कार्यालय में हाजरी लगाई थी और अपने काम पर डोर टू डोर कूड़ा उठाने चले गए।

तफ्तीश के दौरान मृतका के दोनों बच्चों से भी नियमानुसार पूछताछ की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने पर पाया गया कि मृतका की मृत्यु गला दबाने से हुई है। तफ्तीश के दौरान परिवार के सभी लोगों के कॉल डिटेल, लोकेशन डाटा व कलीन के आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों को खंगाला गया।

तफ्तीश में पाया गया कि मृतका के ससुर राकेश कुमार नगर निगम कार्यालय में हाजरी लगाने के पश्चात जैसे ही वार्ड नम्बर 12 में कूड़ा उठाने के लिए गया तो वहां से अचानक अपने घर पहुंच गया था। इसके बाद पुलिस को संदेह होने लगा।

पुलिस ने महिला के ससुर को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की। सभी साक्ष्यों के आधार पर हत्या के आरोप में पहले से गिरफ्तार अश्वनी कुमार के पिता राकेश कुमार की भी गिरफ्तार किया गया। इस हत्या में राकेश कुमार की भी संलिप्तता पाई गई है।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे  3 दिन पुलिस रिमांड मिला है। दोनों आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। सोलन के एसपी गौरव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...