85 वर्ष से अधिक उम्र व दिव्यांगजन मतदाताओं को मतदान सुविधा – एसडीएम

--Advertisement--

5 अप्रैल 2024 गोहर – अजय सूर्या

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर उपमंडल अधिकारी नागरिक एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में बीएलओ सुपरवाइजर के साथ उपमंडल कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें सहायक निर्वाचन अधिकारी गोहर द्वारा सभी बीएलओ सुपरवाइजर को निर्देश दिए गए कि 18 या 18 वर्षीय से अधिक जो 1 अप्रैल को 18 वर्ष के हुए हों सभी मतदाताओं का नाम, बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें । सभी इस बैठक में सभी सुपरवाइजर को यह भी निर्देश दिए गए की सभी पोलिंग में सभी पोलिंग बूथ में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जांचना और उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करें ।

सभी बीएलओ सुपरवाइजर को 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं तथा दिव्यांगजन मतदाताओं की सूची मतदान केंद्र वाइज उपलब्ध करवाईं गई तथा 12-डी फॉर्म्स की आवंटन किये। जिससे 85 वर्ष से अधिक उम्र व दिव्यांग मतदाता को घर से भी मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी।

नाचन विधानसभा क्षेत्र के 126 मतदान केन्द्रों में कुल 88900 मतदाता मतदान करेंगे जिसमें 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता 775 हैं तथा 1351 दिव्यांगजन मतदाता हैं।

इसके अतिरिक्त बीएलओ सुपरवाइजर को यह भी निर्देश दिए कि हर स्कूल में स्वीप के माध्यम से चलाई जा रहे कार्यक्रम गतिविधियों में लोगों, युवा मतदाताओं व बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें तथा उसकी रिपोर्ट फोटोग्राफ व वीडियो सहित करें अधोहस्ताक्षरी कार्यालय भेजना सुनिश्चित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...