“हांऊ भी हुआ 18 साला रा जवान, सबी साऊगी मा भी करना मतदान” अभियान शुरू”

--Advertisement--

“शत प्रतिशत मतदान के लिए मिशन 414 के तहत किया मतदाताओं किया जा रहा है जागरूक”

सरकाघाट 5 अप्रैल – अजय सूर्या

सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा द्वारा सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छूटे हुए मतदाताओं का विशेष नामांकन अभियान “हांऊ भी हुआ 18 साला रा जवान, सबी साऊगी मा भी करना मतदान” प्रारंभ किया गया है।

एसडीएम  ने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र व छात्राएं यदि 01 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहा हो, तो वे अपना नाम मतदाता सूची में दिनांक 4 मई 2024 तक अवश्य दर्ज करवाएं ताकि वे लोकसभा चुनाव-2024 में मतदान करने के लिए पात्र हो सकें। उन्होंने कहा कि पूर्व में पंजीकृत मतदाता भी अपना और अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि भी अवश्य करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान मतदाता सूचियों में कोई भी अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभाग की वेबसाइट ceohimachal.nic.in में भी कर सकता है। साथ ही राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (VSP/Voter Helpline App(VHA)  पर भी ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें ऑन-लाईन फार्म भी नाम दर्ज करने हेतु भरे जा सकते है।

उन्होंने कहा कि मिशन 414 के तहत कम मतदान प्रतिशतता वाले मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...