पांच किलो 856 ग्राम चरस, तीन लाख से अधिक नकदी के साथ दो भाइयों समेत चार लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस ने नाके पर धरे चरस बेच लौट रहे तस्कर, खरीदार के घर भी दबिश देकर बरामद किया नशा और नकदी, पुलिस और वन विभाग की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई, आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा पुलिस को नशे के तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। उन्होंने मोहल्ला माई के बाग से चार लोगों को 5 किलो 856 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। दरअसल नाके के दौरान जब पुलिस ने एक व्यक्ति से 2 लाख 40 हजार 500 रुपये नगद बरामद किया तो जब उससे पूछताछ की तो उन्होंने यह कबूला कि उन्होंने यह चरस बेचकर पैसे लाए हैं।

बाद में पुलिस ने उन लोगों की मदद से चम्बा लगते मुहल्ले की एक दुकान से तलाशी की तो वहां से उन्हें 5 किलो 856 ग्राम चरस व मौके से 1 लाख 40 हजार नगदी भी बरामद की गई। पुलिस ने वहां से भी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया कुल मिलाकर पुलिस ने चार लोगों को फिलहाल हिरासत में लिया है।

पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस इन लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश करेगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी के बोल

वही जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक नाके के दौरान उन्होंने दो लोगों को एक व्यक्ति से 2 लाख 40 हजार 500 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया था बाद में आरोपियों ने बताया कि यह कैश उन्होंने चरस बेचकर लाये है। तो उन्हीं के साथ जब उन्होंने यहां चम्बा के साथ लगते मोहल्ले में तलाशी की तो उन्हें 5 किलो 856 ग्राम चर्च के साथ 1 लाख 40 हजार नगदी बरामद की। चारों आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं से आग्रह करती है कि नशे से दूर रहे और इस तरह के लोगों का साथ न दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...