शाहपुर: अब पंचायत में शराब बेची तो देना होगा 10 हजार जुर्माना, संयुक्त बैठक में फैसला

--Advertisement--

पंचायत की बैठक में निर्णय लिया गया कि करेरी पंचायत में कोई भी व्यक्ति शराब नहीं बेचेगा और न ही शराब पीएगा। यदि कोई भी व्यक्ति शराब पीता और बेचता हुआ पाया गया तो उसे जुर्माना देना पड़ेगा।

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की ग्राम पंचायत करेरी और यूथ क्लब करेरी की एक संयुक्त बैठक पंचायत की प्रधान सुषमा देवी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर ग्राम पंचायत के अन्य पांच और सदस्य मौजूद थे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि करेरी पंचायत में कोई भी व्यक्ति शराब नहीं बेचेगा और न ही शराब पीएगा। अगर कोई भी व्यक्ति शराब पीता और बेचता हुआ पाया गया तो उसे जुर्माना देना पड़ेगा।

पंचायत में प्रस्ताव पास किया कि जो व्यक्ति शराब बेचता हुआ पाया गया तो उसे 10 हजार रुपए और जो व्यक्ति शराब पीता हुआ पाया गया तो उसे 5000 जुर्माना देना पड़ेगा।

इसके अतिरिक्त कोई व्यक्ति गाली गलौज करता हुआ पकड़ा गया तो उसे भी ₹5000 जुर्माना देना पड़ेग। पंचायत में उक्त लिया गया निर्णय सभी के लिए मान्य होगा।

ग्राम पंचायत प्रधान सुषमा देवी के बोल

इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान सुषमा देवी ने बताया कि गांव में पिछले कई समय से कुछ लोग सरेआम शराब बेच रहे हैं, जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसके साथ ही युवा पीढ़ी पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है।

इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पंचायत में यह निर्णय लिया है। ग्राम सभा में इसके लिए प्रस्ताव भी पारित किया गया है। खास बात यह है कि यह निर्णय युवा क्लब करेरी के सहयोग और समर्थन से लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...