हिमाचल में तंत्र-मंत्र की आड़ में दो युवतियों से दुराचार, नौकरी दिलवाने का झांसा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जनपद में युवती को तंत्र-मंत्र कर नौकरी दिलवाने की आड़ में दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता कुसुम (परिवर्तित नाम) ने बताया कि वह एक प्रशिक्षण केंद्र में पढ़ रही है और एक युवती के साथ पीजी में रहती है। वो अच्छी सहेलियां है।

कुसुम ने बताया कि सहेली की बात विक्की नाम के लड़के से होती थी। इस दौरान उसने भी विक्की से बात की। विक्की ने नौकरी में लगवाने का आश्वासन दिया। उसकी सहेली ने तंत्र-मंत्र करने की बात भी कही थी।

बीते शनिवार विक्की ने कुसुम की सहेली को फोन कर तंत्र-मंत्र का सामान लाने के बारे में बताया। रात करीब नौ बजे वो उन्हें गाड़ी में लेने आया, जिसके साथ एक अन्य युवक भी बैठा था। विक्की उसे सुनील के नाम से पुकार रहा था।

विक्की दोनों युवतियों को एक सुनसान स्थान पर ले गया। जहां सुनील नाम का युवक उसकी सहेली को गाड़ी से उतारकर गोबिंद सागर झील के किनारे ले गया।

करीब आधे घंटे बाद विक्की ने तंत्र-मंत्र के बहाने उसको भी सुनील के साथ झील किनारे भेज दिया। जहां उसके साथ डरा-धमकाकर दुराचार किया। दोनों ने मुश्किल से खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

जिसके बाद विक्की व सुनील वहां से गाड़ी लेकर भाग निकले। सहेली ने भी पुलिस शिकायत में सुनील नाम के युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है।

एसपी कार्तिकेयन के बोल 

एसपी कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पीड़ित युवतियों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...