द हंस फाउंडेशन इकाई MMU -3 महाकाल की टीम को किया सम्मानित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आज दिनांक 8 जनवरी 2024 को “द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के भिर्डी गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और साथ में निमोनिया पर जागरूक किया गया । इस शिविर में लाभार्थीयों के लैब टेस्ट जैसे की शुगर, कोलेस्ट्रॉल, खून की जाँच इत्यादि किये गये।

शिविर के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों व भक्षी प्रताप सिंह धार चडियार विकास मंच द्वारा इकाई MMU -3 की टीम को हिमाचली टोपी व शाल से सम्मानित किया गया।

इस दौरान सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सिकंदर ने इस सम्मान के लिए पूरी टीम की तरफ से धन्यवाद किया। पंचायत प्रधान व मंच के प्रधानों ने द हंस फाउंडेशन द्वारा सुचारु रूप से पुरे प्रदेश में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए धन्यवाद किया।

ये रहे उपस्थित

जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सिकंदर अली, चिकित्सक अंकुर, फार्मासिस्ट शुभम, लैब टेकनीशियन सुमन व पायलट हरदीप मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...