बिलासपुर एम्स में सीनियर रेजिडेंट के भरेंगे 53 पद , जानें आवेदन और साक्षात्कार की तिथि

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एम्स बिलासपुर में सीनियर रेजिडेंट के 53 पद भरे जाएंगे। एम्स प्रबंधन की ओर से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 18 जनवरी तक एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। 22 जनवरी को साक्षात्कार होंगे।

चयन कमेटी की ओर से एम्स में उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार करवाए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवार को सुबह 8:30 बजे एम्स पहुंचना होगा। उम्मीदवार सेंटर या स्टेट मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए। ईडब्ल्यूएस के पद में उम्मीदवार नहीं होते हैं तो उस पद को अनारक्षित वर्ग में भरा जाएगा।

एनाॅटमी अनारक्षित-2, एनेस्थीसिया ओबीसी-2, अनुसूचित जाति-1, अनारक्षित-2, बायोकेमिस्ट्री ईडब्ल्यूएस-1, अनारक्षित-1, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी अनारक्षित-1, कार्डियोलॉजी ओबीसी-1, कार्डियोथॉसिस एंड वैस्कुलर सर्जरी अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी ओबीसी-1, एंडोक्रिनोलॉजी अनारक्षित-1, फॉरेंसिक मेडिसिन ओबीसी-1, अनारक्षित-1, जनरल मेडिसिन ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, जनरल सर्जरी ओबीसी-1, अस्पताल प्रशासन अनारक्षित-1, मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओबीसी-1, मेडिकल ऑन्कोलॉजी अनारक्षित-1, माइक्रोबायोग्राफी अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1, न्यूनटोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, नेफ्रोलॉजी अनारक्षित-1, न्यूरोलॉजी ओबीसी-1, न्यूक्लियर मेडिसिन अनारक्षित-1, गायनेकोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, ओबीसी-2, अनुसूचित जाति-1, ऑर्थोपेडिक अनारक्षित-1, ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट ओबीसी-1, पैथोलॉजी ओबीसी-1, पीडियाट्रिक ओबीसी-1, अनुसूचित जनजाति-1, पीडियाट्रिक सर्जरी अनारक्षित-1, फार्माकोलॉजी अनुसूचित जाति-1, फिजियोलॉजी अनारक्षित-2, साइकेट्री ओबीसी-1, पुलमोनरी मेडिसिन अनुसूचित जनजाति-1, रेडियोडायगनोसिस ओबीसी-1, रेडियोथेरेपी अनुसूचित जाति-1, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ईडब्ल्यूएस-1, ओबीसी-1, ट्रामा एंड एमरजेंसी ओबीसी-1, अनुसूचित जाति-1, अनुसूचित जनजाति-1 और यूरोलॉजी में ईडब्ल्यूएस-1 और ओबीसी-1 पद भरा जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...