भाजपा हर मामले को राजनीतिक रंग देने का कर रही प्रयास – मनकोटिया

--Advertisement--

अरनी विश्वविद्यालय के चांसलर पर कथित हमले मामले में कहा कि आरोपियों में भाजपा के करीबी ज्यादा

इंदौरा – मोनू ठाकुर

भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं रहा है, जिसे लेकर वह सरकार पर बात करे, ऐसे में हर बात को मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए राजनीतिक रंग देने का प्रयास भाजपा द्वारा किया जा रहा है। भाजपा यदि अपने पिछले 5 साल के अपने कार्यकाल में सरकारी धन से की गई कथित ऐश परस्ती व धांधलियों पर नजर डाले तो अच्छा होगा।

यह ब्यान ब्लॉक कांग्रेस इंदौरा के अध्यक्ष दविंद्र मनकोटिया, पौंग बांध विस्थापन पुनर्वास बोर्ड के निदेशक मंडल सदस्य कुलदीप कीपा, डॉ. विशाल ठाकुर, प्रधान भोपाल कटोच व ब्लॉक उपाध्यक्ष कांग्रेस मनजीत ठाकुर ने संयुक्त रूप से दिया। वे हाल ही में अरनी युनिवर्सिटी के चांसलर द्वारा दर्ज करवाए गए कथित हमले के मामले पर भाजपा द्वारा की जा रही राजनीतिक ब्यानबाजी पर पलटवार करने हेतु वन विभाग विश्राम गृह इंदौरा में प्रेस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के जो नेता कल तक यह कह रहे थे कि कांग्रेस की सरकार में माफिया का राज है और कांग्रेसी लोग सत्ता के नशे में गुंडागर्दी कर रहे हैं, वे बताएं कि जिन लोगों के नाम उक्त मामले में सामने आए हैं उनमें से भाजपा के कितने हैं और उन पर भाजपा चुप क्यों है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बताएं उक्त मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनमें से भाजपा के नेताओं के कारोबारी पार्टनर कौन कौन है। तो वहीं भाजपा द्वारा स्थानीय विधायक व एस.डी.एम. के नाम पर मामला दर्ज करवाने को लेकर की गई ब्यानबाजी पर मनकोटिया ने कहा कि भाजपा को राजनीति का स्तर इतना नीचे नहीं गिराना चाहिए कि कल को उनकी बातें उन्हीं पर लौट आएं।

उन्होंने कहा कि यदि कोई संस्थान हमारे क्षेत्र के कर्मचारियों का शोषण करता है और बिना कोई पूर्व नोटिस दिए उन्हें नौकरी से निकाल देता है और कर्मचारी अपने लोकतांत्रिक हक का प्रयोग करते हुए हड़ताल पर जाने की बात करते हैं तो ऐसे में प्रशासन को कानून व्यवस्था बनाए रखने या कर्मचारियों को पुनः सेवा पर रखने की बात करना कहाँ ग़लत है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा उक्त मामले को राजनीतिक दृष्टि से देखना तर्कसंगत नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...