पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिवस पर बांटा गाजर का हलवा ,118 ने किया रक्तदान

--Advertisement--

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिवस पर बांटा गाजर का हलवा ,118 ने किया रक्तदान

मंडी – अजय सूर्या 

ऐतिहासिक सेरी मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का 59 वां जन्मदिवस मंडी भाजपा द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर मंडी और सराज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने 59 रक्तदानियों द्वारा रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया था जबकि 118 ने जिला में स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस दौरान मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा भी मौजूद रहे और उन्होंने रिबन काटकर शिविर का शुभारभ किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।

अनिल शर्मा ने कहा कि बधाई देने के कई तरीके होते हैं। आज भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर उनके जन्मदिवस को मनाया है। साथ ही गजरेला बनाकर लोगों में बांटा।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने प्रदेश में बहुत से विकास कार्य किए हैं और आगे भी प्रदेश व पार्टी को उनके मार्गदर्शन की जरूरत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की हैं कि आगे भी लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा और वह प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष निहालचंद शर्मा ने भी जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने प्रदेश में नए-नए आयाम स्थापित किए हैं, आज पूरे प्रदेश में उनके जन्मदिन पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिस उपलक्ष्य पर मण्डी में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा द्वारा सैकड़ो लोगों को गजरेला भी खिलाया गया और जयराम ठाकुर पर बनाए गए पहाड़ी गानों और नाटियों पर नाटी डाली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...