भीषण अग्निकांड के भेंट चढ़ा पोल्ट्री फार्म, जिंदा जले 5000 मुर्गे, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश के जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के दलचेहड़ा बुधवार रात पोल्ट्री फार्म में आग लगने से 5000 मुर्गे जिंदा जल गए हैं। फॉर्म में 12000 मुर्गे थे। प्लांट के मालिक जगतार ने कहा कि उसका लाखों का नुकसान हो गया है।

आगजनी की यह घटना रात 1:00 बजे के करीब सामने आई है। 1:15 बजे के करीब अग्निशमन विभाग को घटना के बारे में सूचित किया गया है। अभी तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं।  बलवीर चंद्र व जगतार सिंह पार्टनरशिप में इस फॉर्म को चलाते हैं।

अग्निशमन विभाग हमीरपुर की टीम भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई थी जिससे कुछ हद तक राहत और बचाव कार्य हो पाया है। अग्निशमन चौकी बिझड़ी के प्रभारी वतन सिंह का कहना है कि आग लगने से छोटे और बड़े 5000 मुर्गे जल गए हैं जबकि फार्म की संपत्ति को भी नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...