मेहनत : हिमाचल के किसान ने ऑर्गेनिक खेती से उगाई तीन फीट लंबी व 5 किलो की मूली

--Advertisement--

बिलासपुर, 20 दिसंबर – सुभाष चंदेल

हमारे अन्नदाता, यानी देश के किसान अक्सर अपने खेतों में कुछ न कुछ कमाल करते हैं। हिमाचल के एक किसान ने भी कुछ ऐसा ही नायाब उदाहरण पेश किया है। बिलासपुर के मलेटा गांव के किसान  रामपाल ने तीन फीट लंबी व 5 किलो वजन की मुली उगाकर एक नई मिसाल पेश की है।

खास बात यह है कि रामपाल ने किसी भी प्रकार की रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं किया बल्कि ऑर्गेनिक तरीके से खेती कर कीर्तिमान स्थापित किया है। रामपाल ने प्रदेश के अन्य किसानों को भी ऑर्गेनिक खेती करने का सन्देश दिया है।

रामपल ने बताया कि एक फल तैयार हो चुकी है, जबकि दूसरी कुछ दिनों में तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्हें खुद उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी मूली का उत्पादन होगा।

उन्होंने खेत में केवल गोबर का प्रयोग किया है किसी भी रासयनिक खाद का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने पूरी तरह से ऑर्गेनिक तरीके खेती की है। वह अन्य किसानों को भी ऑर्गेनिक खेती की सलाह देते है। इससे न तो जमीन को नुकसान होता और न ही फसल को।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...