हिमाचल के राहत शिविर में ‘नन्हीं परी’ का बर्थडे…बच्ची को सीने से लगा मां की भर आई आंखें

--Advertisement--

मंडी, 29 अगस्त – अजय सूर्या

14 अगस्त को भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में अपना घर खो चुके नेला वार्ड के शिल्लाहकीपड़ निवासी सरोज देवी के परिवार ने कभी सोचा नहीं था कि इस आपदा के बीच उसे अपने बेटी का जन्मदिन मनाने का मौका मिल पाएगा।

परिवार खुद पर आई आपदा के बीच जन्मदिन मनाने की बात को पूरी तरह से भूल चुका था। लेकिन नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन ने अपने वार्ड की नन्ही परी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की सोची और लोगों को संदेश भेजकर इसमें सहयोग करने की अपील की।

फिर क्या था, राहत शिविर में एक-दो नहीं दर्जनों लोग नन्हीं ध्रूविका के तीसरे जन्मदिन को मनाने पहुंच गए। कोई केक लेकर आया तो कोई गिफ्ट। यह सब देख ध्रूविका की मां सरोज की आंखें भर आई और वो केक काटते ही रो पड़ी।
सरोज ने बताया कि उनका घर पूरी तरह से टूट चुका है और वो साक्षरता एवं जन विकास समिति के कार्यालय में लगे राहत शिविर में अपने पति और दो मासूम बेटियों के साथ रह रही है। बड़ी बेटी 3 साल की जबकि छोटी बेटी 3 महीने की है। स्थानीय पार्षद और लोगों ने जिस तरह से जन्मदिन मनाया, उसे कभी नहीं भूल सकती।
भावुक होती बच्ची की मां।

पार्षद राजेंद्र मोहन ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बच्ची के जन्मदिन को मनाने में लोगों से सहयोग की अपील की थी। इसी अपील से लोग इतने प्रभावित हुए कि जन्मदिन मनाने दौड़े चले आए।

जन्मदिन को मनाने आई दामिनी ने बताया कि इस आपदा की भरपाई तो नहीं की जा सकती लेकिन परिवार को थोड़ी बहुत खुशियां दी जा सकती हैं और वही देने का सभी ने प्रयास किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...