न्युअस संस्थान धर्मशाला में होगा मेगा आईटी जॉब फेयर का आयोजन, युवा फ्री ले सकते हैं हिस्सा
हिमखबर – डेस्क
न्युअस संस्थान धर्मशाला में हर वर्ष की तरह 15 सितंबर को मेगा आईटी जॉब फेयर का आयोजना किया जा रहा है। यह रोजगार मेला किसी भी विषय में ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए समर्पित रहेगा। इस रोजगार मेले में नामी-गिरामी कंपनीज हिस्सा ले रही है।
न्युअस धर्मशाला निर्देशक दिनेश शर्मा ने बताया कि इस जॉब फेयर में किसी भी क्षेत्र के युवा नि:शुलक भाग ले सकते हैं। उन्होंने बतया कि इस जॉब फेयर में आईटी प्रोफेशनल ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, अंडर ग्रेजुएट, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, एमबीए, एमसीए, पीजीडीसीए, एमए, एमकॉम, एमएससी और बीटेक कम्प्यूटर साइंस के सभी के लिए विशेष मौका है।
जॉब फेयर में कम से कम 150 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इस उपलक्ष पर न्युअस धर्मशाला के शाखा प्रबन्धक नवनीत चंदेल ने बताया कि इस रोजगार मेले से युवाओं को रोजगार के नए अफसर प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे है।

उन्होंने बताया कि आजकल नौकरी की कमी नहीं है, परंतु युवा उचित स्किल्स की कमी के कारण रोजगार से वंचित रह है। आज किसी भी नौकरी के लिए आई टी स्किल्स का होना अति आवश्यक है।
15 सिंतबर को होने वाले जॉब फेयर के लिए अभ्यर्थियों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन न्युअस धर्मशाला सिविल लाइन फूड प्लाजा के पास में अपने बायोडाटा और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ करवाना होगा, जिसके उपरांत उन्हें जॉब फेयर का एडमिट कार्ड मिलेगा।
यहां आपको बता दें कि न्युअस धर्मशाला भी समय-समय पर इस तरह के रोजगार के नए अवसर जॉब फेयर से प्रदान करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए न्युअस धर्मशाला पहुंच सकते हैं।

