नुकीले हथियार से वार कर की साथी कामगार की हत्या, बद्दी के काठा में पेश आया था मामला

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत काठा में मामूली नोक-झोंक के बाद साथी कामगार की नुकीले हथियार से वार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

यह घटना 16 अगस्त की है, लेकिन उस दौरान मौत के असल कारणों का पता नहीं चल पाया और पुलिस ने संदिग्ध मौत के इस मामले में मृतक के शव का आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवाया, जिसकी रिपार्ट बुधवार को आई।

जिसमें मौत का कारण नुकीले हथियार से वार करना रहा। बद्दी थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के मिथिलेश कुमार ने बताया कि इसके चाचा सिकंदर जो बद्दी में किसी निजी कंपनी मे काम करते थे, की गत 16 अगस्त को सदिंग्ध हालातों में मौत हो गई थी।

15 अगस्त की मध्य रात्री को सिंकदर व राजेश मेहतो निवासी दरभंगा बिहार ने इकठ्ठे शराब पी थी और इस दौरान इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिस पर राजेश मेहतो ने इसके चाचा सिंकदर पर किसी नुकीले हथियार से हमला कर घायल कर दिया था और अगले दिन सिंकदर की मृत्यु हो गई।

डीएसपी के बोल

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...