साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं, नई शिक्षा नीति होगी लागू,12वीं के छात्रों को पढऩी होंगी दो भाषाएं

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

बोर्ड परीक्षा- 2024 देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप छात्रों के लिए नया करिकुलम फ्रेमवर्क जारी कर दिया है।

मंत्रालय ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी, इससे छात्रों की समझ और उनके कौशल का विकास होगा। छात्रों को परीक्षा पास करने के दो मौके मिलेंगे। नए पाठ्यक्रम फ्रेमवर्क में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भी शामिल किया गया है।

सीबीएसई सहित विभिन्न राज्य बोर्ड की ओर से आयोजित की जानी वाली बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी। परीक्षाएं टर्म वाइज नहीं होंगी, जिस परीक्षा में छात्र के नंबर अच्छें होंगे, वहीं आगे मान्य होंगे।

शिक्षा मंत्रालय के नए फ्रेमवर्क में कहा गया है कि बोर्ड पेपर के लिए, परीक्षण डिवेलपर्स और मूल्यांकनकर्ताओं को इस कार्य को करने से पहले विश्वविद्यालय-प्रमाणित पाठ्यक्रमों से गुजरना होगा। शिक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को दो भाषाएं भी पढऩी होंगी, जिसमें कम से कम एक भाषा भारत की होगी।

कम होगी किताबों की कीमत, तैयार होंगी नई पुस्तकें

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार इससे पाठ्यक्रम को कवर करने की मौजूदा प्रथा से बचा जाएगा। साथ ही पाठ्यक्रम पुस्तकों की कीमतों में भी कमी लाई जाएगी। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत 2024 शैक्षणिक सत्र के लिए नई किताबें तैयार की जाएंगी। वहीं स्कूल बोर्ड उचित समय में मांग के अनुसार परीक्षा की पेशकश करने की क्षमता विकसित करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...