हिमाचल में फिर बारिश का कहर, सुबाथू में फटा बादल, कालका शिमला NH चक्कीमोड़ के पास बंद

--Advertisement--

सोलन के सुबाथू में फटा बादल, मलबे की चपेट में आई गाडिय़ां, डर के साए में बीती रात

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन जिला के सुबाथू में मंगलवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। देर रात थड़ी क्षेत्र में बदल फटने से सडक़ पर भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिसने कई गाडिय़ों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कई वाहन हवा में लटक गए और रोड भी पूरी तरह से बंद हो गया।

भारी बारिश और बादलों की तेज गडग़ड़ाहट के साथ बिजली के चमकने से लोगों में दहशत का एक माहौल है। लोग इतने डर गए कि देर रात से ही वे घरों से बाहर निकल आए और राहत एवं बचाव के कार्य मे जुट गए। प्रशासन ने भी जेसीबी लगाकर मार्ग से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।

मंडी के कटौला में भारी बारिश, उफान पर उतरशाल का बागी नाला

भारी बारिश के चलते मंडी के कटौला में लोग सहमे हुए हैं। बुधवार को फिर से उतरशाल के बागी नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। अभी तक नाले ने बहुत कुछ तबाह किया है, जिसमें शेगली से पाराशर को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ का भी कई जगह नामोनिशान मिटा दिया है।

सुंदरनगर के नौलखा में होटल पर गिरी आसमानी बिजली, आग लगने से 20 लाख का नुकसान

सुंदरनगर के नौलखा में मंगलवार रात को हुई मूसलाधार वर्षा के बीच होटल रूप पर आसमानी बिजली गिरने से होटल के एक भाग में आग लग गई। बिजली गिरने के बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बिजली गिरने से होटल मालिक को 20 लाखके करीब का नुकसान हुआ है। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

कालका शिमला नेशनल हाईवे फिर बंद, भारी बारिश से चक्कीमोड़ के पास फिर बिगड़े हालात

कालका शिमला नेशनल हाईवे चक्कीमोड़ एक बार फिर भारी बारिश के कारण बंद हो गया है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि जो वैकल्पिक मार्ग हैं, उन पर भी पहाड़ी से मलबा गिर गया है और वे भी बंद हो गए हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजऱ बनाए हुए हंै और ट्रैफिक को अन्य रास्तों व सडक़ों का इस्तेमाल किए जाने की अपील कर रहा है, वहीं एनएचएआई हाईवे रिस्टोर करने का प्रयास कर रहा है, परंतु बारिश व खराब मौसम अड़चन बन रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...