पिता ने चिट्टे के साथ बेटे को किया पुलिस के हवाले

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में एक पिता ने मिसाल कायम की है। बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत पपलाह क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने बेटे को चिट्टे सहित पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा अपनी बुआ के घर गाहर में रहता है। करीब एक साल से उसका बेटा गलत संगत में फंस गया। सोमवार को उसकी बुआ ने फोन किया कि अक्षय तीन लड़कों को घर ले आया है। इसके बाद वह गाहर पहुंचे तो उनका बेटा और तीनों युवक भाग गए। काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिले।

रात करीब डेढ़ बजे चारों लैहड़ी सरेल जाने वाली सड़क पर मिले। बेटे की जेब की तलाशी ली तो जेब से पाउडरनुमा पदार्थ निकला। शक होने पर वह अपने बेटे को पुलिस थाना ले गए।

जांच करने पर चिट्टा निकला। पिता ने अपने बेटे को चिट्टे सहित पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों युवकों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य तीनों युवकों की पहचान प्रिंस, सागर और पवन तीनों निवासी गांव कुंडे पिंड तहसील फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी के बोल

उधर, थाना प्रभारी देवानंद ने मामले की पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि चिट्टा जैसे जहर को रोकने के लिए सहयोग करें। अगर कहीं पर इस तरह का कारोबार होता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...

भाजपा नेता प्रणव शर्मा के नेतृत्व में शाहपुर में युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की...

द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन पर विशेष व्याख्यान, छात्रों को दिए सुरक्षा के गुर

शाहपूर- नितीश पठानियां  द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन...

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...