हिमाचल:15 साल की किशोरी से बलात्कार, 7 घंटे में दबोचा 36 वर्षीय आरोपी

--Advertisement--

15 साल की किशोरी से बलात्कार, 7 घंटे में दबोचा 36 वर्षीय आरोपी।

कालाअंब, 22 अगस्त – नरेश कुमार राधे 

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे ग्रामीण इलाके में 15 वर्षीय किशोरी से बलात्कार का मामला सामने आया है। खास बात है कि पुलिस ने 7 घंटे के भीतर ही दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी करवा लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना रविवार की है। आरोपी ने तड़के ही वारदात को अंजाम दिया। घर लौटी पीड़िता ने परिवार को आपबीती सुनाई।

इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर सोमवार देर दोपहर कालाअंब पुलिस थाना पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के अलावा आईपीसी की धारा-376 के तहत मामला दर्ज कर लिया, साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए नाहन भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी बहन के घर आया हुआ था। इसी दौरान किशोरी से वारदात को अंजाम दे डाला।

जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय आरोपी धनवीर पुत्र चेतराम नाहन व पच्छाद विकास खंड की सीमा पर स्थित गांव का रहने वाला है। बीती रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि सोमवार को राजगढ़ से भी एक किशोरी के 5 से 6 माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया था। इस वारदात में पुलिस ने 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। ये मामला नाहन पुलिस थाना में दर्ज किया गया था।

पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि कालाअंब के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाम के वक्त मामला दर्ज हुआ था, रात 11 बजे से पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...