दिव्यांग जनों को हर तरह से सहयोग करने के लिए हम वचनवद्ध – बीजू

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

अब दिव्यांग जनों को यदि अपने आय प्रमाण पत्र ,जाती प्रमाण पत्र एवं हिमाचली बोनोफाईड प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज बिल्कुल मुफ्त में साम्फिया फाउंडेशन के अखाड़ा स्थित कार्यालय में अप्लाई किए जायेंगे |

बीजू,कार्यक्रम प्रबंधक नें जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग जनों को अपने आवश्यक दस्तावेज बनाने में अब सम्फिया फाउंडेशन की समावेशी टीम अपना सहयोग देगी |

उन्होंने बताया कि बहुत से ऐसे दिव्यांगजन हैं जिन्हें अपनें आवश्यक दस्तावेज बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है इसी समस्या को खत्म करने के लिए अब हमारी समावेशी टीम दिव्यांग जनों के हर तरह के आवश्यक द्स्तावेज बनाने में अपना सक्रीय योगदान देगी |

आज लगघाटी के भुट्टी स्थित एक दिव्यांग बच्चे के आय,हिमाचली बोनोफाइड एवं जाती प्रमाण पत्र हमारी टीम नें बनाकर बच्चे के अभिभावकों को दे दिया है जिसके उपरान्त अभिभावक के चेहरे में एक अलग ही तरह की ख़ुशी का माहौल देखने को मिला |

वहीँ दिव्यांग बच्चे की दादी श्रीमती लाहुली देवी नें बताया कि उनकी पोती पूजा 75% दिव्यांग है,उसे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत गर्ल्स स्टाईफण्ड और एस्कार्ट अलाउंस मिलना था|

जिसके लिए कुच्छ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्कयता थी तो विशेष शिक्षका हिमानी नें सम्फिया फाउंडेशन का जिक्र करा था जहां आकर उनकी पोती के दस्तावेज बिना किसी फीस के बनाए गए |

बता दें कि सम्फिया फाउंडेशन की समाजसेविका धनेश्वरी ठाकुर नें अब तक 15 नए यूडीआईडी कार्ड बनाने का आवेदन किए थे जो कि अब बन कर तैयार हो गएँ हैं और अभिभावकों को सौंप दिए गए हैं जिसकी किसी भी तरह कि कोई फीस अभिभावकों से नहीं ली गयी है |

सम्फिया फाउंडेशन का निवेदन है कि यदि किसी दिव्यान्ग्जन को अपनें किसी दस्तावेज बनाने में किसी भी तरह कि मदद की आवश्कयता है तो वे हमारे आश बाल विकास केंद्र, नजदीक राम बाग,अखाड़ा बाजार कुल्लू, 9816464771, 01902796923, 7018637616 में हमारी समावेशी टीम से सम्पर्क कर सकते हैं |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...