ज्वाली: पौंग झील में डूबे दो युवकों के शव दूसरे दिन हुए बरामद

--Advertisement--

एनडीआरएफ की कड़ी मशक्कत के बाद मिले शव

ज्वाली – अनिल छांगु

पौंग झील ने दूसरे दिन डूबे हुए दोनों युवकों के शवों को झील ने उगल दिया है।  एनडीआरएफ की टीम ने रजत व सुमित कुमार निवासी दौलतपुर (ऊना) के शव बाहर निकालते ही देखकर परिजन जोर-जोर से विलाप करने लगे।

परिजन शवों को देखकर उनके साथ लिपट कर रोने लगे। प्रशासन व पुलिस की देखरेख में शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एनडीआरएफ की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को ढूंढ निकाला। पौंग झील किनारे लोगों का काफी हजूम उमड़ा हुआ था। प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में सर्च अभियान चला हुआ था।

रजत का शव सोमवार सुबह करीबन 12 बजे बरामद हुआ जबकि सुमित कुमार का शव करीबन साढ़े तीन बजे बरामद हुआ।

बता दें कि रविवार को दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ बाथू दी लड़ी में मोटरसाइकिलों से घूमने आए थे तथा पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण गहरे पानी में जाने से डूब गए थे।

वहीं एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है।प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवारों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

एएसपी नूरपुर मदन कांत ने बताया कि पौंग झील में डूबे दोनों युवकों के शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...

भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से कथित मारपीट के बाद स्टेट हाईवे-13 आधे घंटे रहा जाम

हिमखबर डेस्क मंडी जनपद के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...