द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय रैत में 21 जून को मनाया जाएगा योग दिवस

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय रैत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम हरघर आंगन योग के उपलक्ष्य में 21 जून को सुबह साढे 7 बजे से योग दिवस मनाया जाएगा।

यह शिविर रोटरी क्लब के सौजन्य से और संजीवनी क्लब द्रोणाचार्य एवं 6 एएम हैप्पी क्लब द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह शिविर महाविद्यालय के एसवीएन हाल में ऑफ लाइन और ऑनलाइन हो रहा है ।

इसमें रणजीत सिंह योगी, अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु, संस्थापक त्रिगर्त दिव्य योग सेवा समिति, जिनके नाम साठ विश्व किर्तिमान बनाने का खिताब है, द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाएंगे ।

वहीं अवंतिका ठाकुर राष्ट्रीय योग खिलाड़ी अपनी योग आसन कला से सबको योग के लिए प्रेरित करेंगी ।वहीँ डॉ राजीव सैनी भी मौजूद रहेंगे। इस शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के इलावा हर आयु वर्ग के योग प्रेमी लाभ लेने पहुंच सकतें हैं ।

यह जानकारी महाविद्यलाय प्रबंधन और प्राचार्य ने संयुक्त रूप से दी अतः इन्होंने बताया कि महाविद्यालय के साथ- साथ अन्य जगहों से योग प्रेमी जुड़ सकते हैं ।सभी लोग बढ़ चढ़ कर इस शिविर का लाभ उठाएं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...