कुल्लू : बंजार घाटी की तीर्थन नदी में बही महिला पर्यटक, पुलिस तलाश में जुटी

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल के तहत तीर्थन घाटी में ग्रेट हिमालयन नैशनल पार्क के प्रवेश द्वार चूली छो के पास एक महिला सैलानी के तीर्थन नदी में बह जाने की सूचना मिली है।

प्रवेश द्वार पर तैनात वन विभाग के कर्मियों के अनुसार उन्होंने एक पर्यटक जोड़े को बिना लोकल गाइड के इस झरने के पास देखा था। दोपहर करीब 1 बजे महिला के नदी में बह जाने की सूचना मिली, जिस पर वहां मौजूद लोगों ने नदी में महिला की तलाश शुरू की।

इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामलाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और महिला की तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस तीर्थन नदी में बही महिला की तलाश कर रही है। महिला पर्यटक की पहचान किरण बापना (45) पत्नी दीपक बापना निवासी शोभा अल्टिमा कॉम्प्लैक्स बेंगलुरु कर्नाटक के तौर पर हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...