एक साथ जलीं दो दोस्तों की चिताएं, केदारनाथ कुछ यादें संजोने गए थे पांच दोस्त, तीन दोस्त ही लोटे घर वापस

--Advertisement--

एक साथ जलीं दो दोस्तों की चिताएं, फरेढ़ गमगीन

पालमपुर – बर्फू

सुलाह क्षेत्र के अंतर्गत फरेढ़ पंचायत के पांच दोस्त उत्तराखंड केदारनाथ कुछ यादें संजोने गए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह ट्रिप उन्हें व उनके परिवार को जिंदगी भर न भूलने वाली यादें दे जाएगी। साथ ही दोस्तों को भी क्या पता था कि केदारनाथ इकठे गए पांच दोस्तों में से तीन दोस्त ही घर वापस लौटेंगे।

यह सडक़ हादसा उत्तराखंड की सीमा के अंतर्गत आते विकासनगर में ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ था, जिसमें सुलाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव जस्सूं व सालन के दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी और बाकी तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ऐसे में युवकों के परिजन शनिवार सुबह ही युवकों के शवों को लाने के लिए देहरादून रवाना हो गए थे। तत्पश्चात रविवार सुबह आठ बजे युवकों के शव उनके पैतृक गांव पहुंचे। जैसे ही दोनों युवकों के शव घर पहुंचे तो पूरा इलाका चीखों पुकार से गूंज उठा।

ऐसे में दोनों दोस्तों का एक ही श्मशा घाट में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। घायल युवक से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमन कुमार गाड़ी चला रहा था और दूसरा मृतक युवक रजनीश कुमार आगे की सीट पर बैठा हुआ था।

और बाकी तीन दोस्त पीछे बैठे हुए थे, लेकिन जैसे ही कार की ट्रैक्टर के साथ जोरदार टक्कर हुई तो उसमें अमन कुमार को गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

ऐसे में आगे बैठा युवक उसको चोटें तो आई थी, लेकिन उस वक्त ठीक था, लेकिन जब उसने अपने दोस्त को देखा तो उसे देखकर ही घबरा गया जिससे उसकी भी जान चली गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...