जीएसटी रिटर्न के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी, बद्दी में जाली चालान दिखा कर पैसे ठगता रहा आरोपी

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जीएसटी रिटर्न के नाम पर 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक डी के एंटरप्राइजेज बद्दी के देव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रवीण इसकी जीएसटी की रिर्टन फाइल करता है, जिसने रिटर्न के जाली चालान बनाकर करीब 35 लाख की धोखाधड़ी की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह प्रवीण को जीएसटी रिटर्न भरने के लिए जीएसटी की राशि मासिक रूप से स्थानांतरित कर रहा था,जिसके बदले में वह उसे चालान दिखा कर प्रमाण दिखाता था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रवीण मेरे मासिक जीएसटी का भुगतान नहीं कर रहा है और सरकारी दस्तावेजों को संपादित कर मुझे नकली और टे पर्ड चालान दिखाकर धोखा दे रहा है। देव कुमार ने बताया कि उसके खाते से 35 लाख 64 हजार 822 रुपए ट्रांसफर किए है।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-406 व 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...