सैर करने निकलीं दो महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, एक गंभीर, चालक फरार

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र मोहली (खनियारा) के पास सैर करने निकली दो महिलाओं को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों महिलाएं घायल हो गईं।

घायल महिलाओं को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया, जहां से एक महिला को टांडा रेफर कर दिया गया है। महिलाओं को टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक मोहली की किरण देवी और उसकी चाची सुनीता सुबह साढ़े पांच बजे सैर करने निकली थीं। घर से करीब 100 मीटर दूरी पर खनियारा बाजार की ओर से आ रही कि एक कार नंबर के चालक ने टक्कर मार दी।

टक्कर में दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। अस्पताल में सुनीता की गंभीर हालत को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया है।

अभी तक यह बात पता नहीं चल पाई है कि कार को कौन चला रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में दो लोग बैठे हुए थे। इसमें एक युवक दाड़ी का था।

दोनों लोग घटना के बाद मौके से फरार हो गए हैं। टक्कर होने के बाद कार पलटकर पैरापिट से टकरा गई और काफी क्षतिग्रस्त भी हुई है।

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और कार नंबर के आधार पर उसके मालिक एवं चालक की तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...