बाथू की लड़ी के गहरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत

--Advertisement--

प्रशासन-पुलिस ने मौका पर पहुंच शुरू की कार्रवाई

ज्वाली – अनिल छांगु

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पौंग झील के बीच स्थित बाथू दी लड़ी में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रजत (23) पुत्र अशोक कुमार व सुमित कुमार (26) पुत्र जुगल किशोर निवासी दौलतपुर के रूप में हुई है।

रजत लोक निर्माण विभाग में कार्यरत था तथा सुमित कुमार आर्मी में था। दोनों ही युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ पांडवों द्वारा निर्मित बाथू दी लड़ी को देखने के लिए मोटरसाइकिलों के द्वारा आए थे कि बाद दोपहर रजत व सुमित कुमार पौंग झील में नहाने के लिए चले गए।

पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण गहरे पानी में जाने से डूब गए। पास खड़े अन्य दोस्तों ने उनको डूबते देखा तथा सहायता के लिए शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने मौका पर पहुंचकर डुबकियां लगाकर युवकों को तलाश करने की काफी कोशिश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

सूचना मिलते ही एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह व डीएसपी मनोज कुमार पुलिस टीम सहित मौका पर पहुंचे तथा झील में डूबे दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह के बोल

एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासन व पुलिस मौका पर पहुंच चुके हैं तथा डूबे युवकों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की भी सहायता ली जाएगी।

एसपी अशोक रत्न के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक पानी में डूबे युवकों का कोई पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...